नई टिहरी। नगर पालिका परिषद, नरेंद्रनगर के सामान्य निर्वाचन के तहत आज सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिकाओं में बंद हो जाएगा।

नगर पालिका नरेंद्रनगर की चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुसाईं का नामांकन पत्र निरस्त होने के चलते भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिसके बाद अब केवल सात वार्डों में सभासदों के पद पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही।

नगर पालिका नरेंद्रनगर के चुनाव को लेकर मतदान जारी
वार्ड नंबर एक किनवानी से कांग्रेस से रजनी, भाजपा से ममता व उक्रांद से कल्पना, वार्ड नंबर दो वंदेमातरम से कांग्रेस से आभा पंवार व भाजपा से प्रकाश चंद, वार्ड नबंर तीन बाजार लाइन से निर्दलीय अरविंद व भाजपा से सचिन सिंह भंडारी, वार्ड नंबर चार सिविल लाइन से कांग्रेस से रवि व भाजपा से शैला गुसाईं, वार्ड नंबर पांच सुमन चिकित्सालय परिसर से कांग्रेस से रजनी व भाजपा से पुष्पा राणा हैं।

सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिकाओं में बंद हो जाएगा
वार्ड नंबर छह बकरियाणा से कांग्रेस से रेखा देवी व भाजपा से विनिता और वार्ड नंबर सात क्लर्क क्वाटर से भाजपा से साकेत बिजल्वाण व कांग्रेस से जितेंद्र के बीच आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है।

सभी सात वार्डों के सभासद पर पद हुए चुनाव की मतगणना 11 जून को होगी। नगर पालिका के सात वार्डों में कुल 3596 मतदाताओं में 1623 महिला और 1973 पुरूष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *