रुड़की। जनगणना ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों ने हंगामा करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्टर कानूनगो के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
साथ ही शिक्षकों से गलत तरीके से बातचीत की जा रही है। इस बात को लेकर काफी हंगामा रहा और शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र से बाहर निकल आए।
सूचना पाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह से शिक्षकों को शांत किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू कराया।
