ये मोदी की गारंटी है…
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है। ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए साल में पूरे देश में दो लाख करोड़ भी खर्च नहीं होते थे, आज 12 लाख करोड़ से ऊपर होते हैं। उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं पर काम जारी है। कभी उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढियां बदल जाती थी। अब सड़क गांव तक पहुंच रही है। वीरान गांव फिर जीवंत हो रहे हैं।

विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा है हमारा देश: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य की दशा के लिए अक्सर लोग हाथ की रेखाएं देखते हैं। मैं इस विज्ञान को तो नहीं जानता लेकिन ये भी एक शास्त्र है। इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हाईवे, रेलवे, एक्सप्रेस वे होते हैं। हमारा देश ऐसे ही विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा है।

पंच बद्री, पंच केदार को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। मैं पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और यहां के आराध्य देवों को प्रणाम करता हूं। संतला माता को भी प्रणाम।
इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद मिला। उत्तराखंड 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका। आज से प्रगति में एक और उपलब्धि जुड़ी है। इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से निकला था। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा। इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा।
आज डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती है। मैं श्रधंजलि अर्पित करता हूं। हमारी सरकार ने जो निर्णय लिए वो संविधान को पूरी तरह लागू करने वाले हैं। आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पूरे देश मे संविधान लागू है। उत्तराखंड ने संविधान की भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है। हमारी सरकार आज हर गरीब वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है। इसलिए बाबा साहब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भरपूर वकालत करते थे।

देशवासियों को दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सभी का आभार जताते हुए कि आज देश में पर्व त्योहार की उमंग है। विभिन्न हिस्सों में नववर्ष का आगमन हुआ है। मैं देशवासियों को वैसाखी, बोहाग की शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने गढ़वाली और कुमाउंनी बोली में किया सबको नमस्कार
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली और कुमाउंनी में सबको नमस्कार कर किया। उन्होंने कहा- मैं सबसे क्षमा मांगता हूं कि मुझे यहां पहुंचने में देर हुई। मैं निकला तो समय पर था लेकिन 12 किमी का रोड शो, इतना उत्साह, इतना उमंग कि मेरे लिए तेज गति से आना मुश्किल हो गया। सबका आशीर्वाद लेते हुए मुझे एक घंटे से अधिक का समय लग गया। मैं आज उत्तराखंड से एक नई ऊर्जा, नई प्रेरणा लेकर जाऊंगा।

पीएम मोदी का संबोधन शुरू
पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के चारों चरणों का उद्घाटन किया। इसके बाद अब वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *