आज राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करने के साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश समयबद्ध और व्यापक रूप से प्रसारित हो सकें।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यूएसडीएम व एनडीएमए के सहयोग से राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह परीक्षण विभिन्न मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं के तहत आने वाले क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे यह आकलन किया जा सके कि अलर्ट संदेशों का प्रसारण कितनी प्रभावशीलता से हो रहा है तथा किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। साथ ही, विभिन्न परिस्थितियों में संदेशों की सटीकता का भी परीक्षण किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *