अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से नर्सिंग एकता मंच के सदस्य एकता विहार धरना स्थल पर बैठे हैं। वहीं कुछ सदस्यों ने बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करते हुए। कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला ने भी मंच को अपना समर्थन दिया।
टंकी पर चढ़े आंदोलनकारी विनोद, धर्मेंद्र, कविता, आनंद और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला को लंबे समय तक मल न त्यागने की वजह से एसिडिटी का अटैक पड़ रहा है। ऊपर चढ़े आंदोलनकारियों से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि कल से मल नहीं त्यागा है।
ऐसे में गैस बन रही है। लगता है है जैसे गैस सिर पर चढ़ रही हो। रक्तचाप और शुगर का स्तर भी असंतुलित हो रहा है। इस पर एक वरिष्ठ फिजिशियन ने बताया कि जब कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक मल नहीं त्यागता है और खाना नहीं खाता है तो शरीर में कीटोसिस की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में शरीर की मांसपेशियां और फैट बर्न होने लगती हैं। ऐसे में शरीर कमजोर होता चला जाता है। 48 घंटे से अधिक समय तक ऐसा होने पर परेशानी हो सकती है।
