नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव आज बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

राज्यपाल केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने धाम की दिव्य एवं आध्यात्मिक अनुभूति को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि केदारनाथ धाम आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत केंद्र है।

श्रद्धालुओं एवं तीर्थ पुरोहित समाज से भी किया संवाद
राज्यपाल ने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न सेवा संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने यात्रा मार्ग एवं धाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस दौरान राज्यपाल ने श्रद्धालुओं एवं तीर्थ पुरोहित समाज से भी संवाद किया और यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है तथा यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एक नई ऊर्जा एवं सकारात्मक अनुभूति लेकर लौटता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *