वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारियों ने आज शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों के प्रदर्शन से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे डिक्सन कंपनी के कर्मचारी दून-पांवटा राजमार्ग पर पहुंच गए, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।

आखिर में स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर कर्मचारियों को तितर-बितर किया। उधर, विंडलास बायोटेक लिमिटेड के कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार कर कंपनी परिसर के बाहर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारी वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान समेत अन्य मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करता रहा। स्थिति को देखते हुए सेलाकुई थाने से पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *