बम-बम भाेले के जयघोष से रुद्रनाथ मंदिर परिसर गूंज उठा। आज सोमवार को विधि-विधान के साथ रुद्रनाथ मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। रविवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की चल विग्रह डाेली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से मध्य हिमालय क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।
डाेली भक्तों के साथ रात्रि प्रवास के लिए पनार बुग्याल पहुंची। सोमवार को डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची और विधि-विधान के साथ दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए.
इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का जिम्मा पुजारी हरीश भट्ट संभाल रहे हैं। रविवार को कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत तड़के से ही गोपीनाथ और रुद्रनाथ भगवान की विशेष पूजा हुई। पूजा के बाद भगवान रुद्रनाथ की देव डोली का फूलों से शृंगार किया गया।
