उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 12 जून से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। डिप्लोमा व डिग्रीधारक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का मौका है।

बोर्ड की ओर से जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार नर्सिंग अधिकारी के कुल 196 पदों में अनुसूचित जाति के 21, अनुसूचित जनजाति के चार, अन्य पिछड़ा वर्ग के 11, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सात व सामान्य वर्ग के 153 पद हैं। इन पदों के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर 12 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो जुलाई निर्धारित की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *