देहरादून : उत्तराखंड में भले ही मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन सुबह शाम पड़ रहा कोहरा और पाला तापमान गिरा रहा है।

मैदानों में सुबह कोहरा तो पहाड़ों में पाला पड़ने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन में चटख धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिल रही है।

राज्‍य मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क ही बना रहेगा। क्रिसमस के बाद मौसम बदलाव आ सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से नए साल से पहले बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *