चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू होगी। 16 से 25 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी है। टिकट बुकिंग के लिए 10 जून को अपराह्न तीन बजे से आईआरसीटीसी की ओर से पोर्टल खोल दिया जाएगा।

इससे पहले अप्रैल में केदारनाथ हेली सेवा के लिए 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुकिंग की गई थी। एक ही घंटे सभी टिकटों की बुकिंग हो गई थी। अब दूसरे चरण की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *