पहाड़ों पर मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में आज शुक्रवार को भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान दिया गया था।
