उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ समेत चार जिलों में अगले 24 घंटे में हल्के हिमस्खलन आ सकते हैं। डीजीआरई चंडीगढ़ ने यह चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हल्की श्रेणी के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

डीजीआरआई चंडीगढ़ क्षेत्र विशेष में बर्फबारी, मौसम पर नियमित मॉनिटरिंग करता है। उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों के आधार पर दैनिक चेतावनी जारी होती है।

फरवरी में सामान्य से कम बारिश के आसार
उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं, अगले चौबीस घंटे में राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि, मैदानी इलाकों ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दून में चढ़ने लगा पारा, 26.8 पहुंचा तापमान
मौसम के बदले मिजाज के चलते दून में ठंड का असर कम होने लगा है। पारा भी दिनों दिन चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दून में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *