उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल की परीक्षाएं आज शुक्रवार से प्रदेश भर में शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ। वहीं, गुरुवार को पहले दिन हुए 12वीं के हिंदी के पेपर में 3324 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। बोर्ड मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में नकल का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।

191 संवेदनशील, 18 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136, जबकि चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *