दो दिन के इंतजार के बाद मंगलवार की सुबह से हो रही वर्षा ने गर्मी और उमस से राहत देने का काम किया है। मूसलधार वर्षा के कारण तमाम सड़कें तालाब बन गई। मंगलवार की अलसुबह 4:30 बजे हल्की वर्षा हुई। आठ बजे से मूसलधार वर्षा शुरू हुई जो जारी रही है। आज सभी विद्यालय खोल दिए गए थे, स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी है। बाजार की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सड़कों पर वाहनों के सिवाय कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।