कानूनगो रजिस्टार विजेंद्र कुमार से मारपीट करने वाले पार्षद सचिन चौधरी पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए दिल्ली रोड स्थित उसका एक और व्यवसायिक निर्माण को सील कर दिया। सोनवार को भी उसके निर्माणाधीन दुकान को सील कर दिया था तथा एक कॉन्प्लेक्स को नोटिस जारी किया गया था। पार्षद सचिन चौधरी अभी भी फरार है।
