उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में रात में हल्की वर्षा हुई है। वर्तमान में मौसम साफ है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी मौसम साफ है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी के निकट भूस्खलन होने के कारण सुबह 7:30 बजे अवरुद्ध हुआ है जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। जनपद में 19 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं, जिससे करीब 40 गांव का संपर्क कटा हुआ है।
