देहरादून: लालपुल से कारगी चौक जाने वाले सड़क मार्ग पर बीते एक घंटे से यातायात बाधित है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए दो पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके बाद भी यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि सुबह के दस बजे से यही स्थिति है। पुलिस कर्मी स्थानीय थाने में कई बार फोन करने के बाद 11 बजे के बाद आए।