विकासनगर। थाना कालसी के चामड खिल में पिकअप वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी। काफी दूर तक घसीट कर ले गया, जिससे पैर तीन जगह से टूट गया। घायल की भाभी सुधा की ओर से कालसी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
