रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सढोली गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह सढोली निवासी अनीता घर के बाहर कूड़ा डालने जा रही थी। इसी दौरान सड़क से जा रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
