देहरादून। राजकीय प्रारंभिक शिक्षक ऋण एवं बचत सहकारी समिति का 70वां वार्षिक अधिवेशन आज चंदर नगर समिति कार्यालय में होगा। समिति के सचिव राजेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि अधिवेशन में 83 समिति के सदस्य शिक्षकों के अलावा विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। अधिवेशन में समिति के वार्षिक आय- व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। वार्षिक अधिवेशन दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा।
