ऋषिकेश। आइडीपीएल में वन विभाग के अधिकारियों की ओर से पुलिस और प्रशासन की मदद से भवनों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। रेंज अधिकारी ऋषिकेश देवेंद्र सिंह पुंडीर ने स्थानीय नागरिक वायु राज सिंह व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना, भीड़ को उकसाना, सर्वे कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।