देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रार्थना सभा भी हुई। राजभवन में भातखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तैने कहिए जे पीर पराई जानि रे, समेत कई भजन प्रस्तुत किए।
