देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में अब आपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, लोगों के घरों में कामकाज करने वाली एक युवती के साथ ट्रैक्टर चालक ने पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी बेटी लोगों के घरों में कामकाज करती है। रविवार रात करीब 10 बजे वह किसी के घर में काम करके लौट रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक रामबाबू निवासी नेहरू कॉलोनी उसे बहला फुसलाकर पिज्जा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

पिज्जा में खिलाया नशीला पदार्थ
आरोपित ने पिज्जा में उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर सारी घटना उन्हें बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *