
ऋषिकेश। उत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा चोटी पर हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर क्रेवास में दबे नीम के प्रशिक्षु पर्वतारोही नौसेना के नाविक विनय पंवार का पार्थिव शरीर उनके निवास हरिपुर कला रायवाला लाया गया। नौसेना के अधिकारियों के साथ आर्थिक शरीर को जब घर लाया गया तो घर में कोहराम मच गया। जबकि बीते एक वर्ष से घर वाले उनके सकुशल वापसी की बाट जोह रहे थे।