विकासनगर। थाना सहसपुर अंतर्गत शंकरपुर हुकूमतपुर में एक व्यक्ति को कमरे में बंद कर पीटा गया। पीड़ित गुफरान निवासी गुर्जर बस्ती ने राशिद, बिलाल, फेमुदा, मीर हसन, आरिफ के खिलाफ बाइक रोककर कमरे में बंद कर लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
