विकासनगर। देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में प्रवासी परिंदों का संसार बढ़ने लगा है। अभी तक सुर्खाब और कामन कूट प्रजाति के परिंदों ने डेरा डाला है। मंगलवार को परिंदों की संख्या और बढ़ गई है। वर्तमान में डेढ़ सौ परिंदे झील में प्रवास कर रहे हैं। जिसको देखते हुए चकराता वन प्रभाग ने रात दिन की गस्त बढाई है।