देहरादून: उत्तराखंड के चार जिलों में मंगलवार को बारिश होने के आसार हैं। जबकि 4000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। नवंबर माह के8 शुरुआत बारिशऔर बर्फबारी से हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा जिससे तापमान में भी इजाफा हो सकता है।

उत्तराखंड में मौसम का बिजाज बदल रहा है। सुबह- शाम ठंड और दिन के समय गर्मी लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

जबकि 4000 मी की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे राजधानी का तापमान चढ़ा रहा।

हालांकि नवंबर की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 नवंबर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोंभ की सक्रियता बढ़ सकती है। दो और तीन नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बर्फ़बारी और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

पहाड़ों की चोटियों पर बड़ी बर्फ पिघलने से हल्की हवा के साथ कंपकंपि महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम है लेकिन अगले दो से तीन दिन में हरियाणा, हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है।

जिससे उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के आसार भी बन रहे हैं। सुबह शाम पड़ रही ठंड और दिन के समय तापमान बढ़ने के कारण गर्मी हो रही है। जिसकी वजह से लोग दिन के समय गर्म कपड़े नहीं पहन रहे हैं। जो लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *