देहरादून: टिहरी के कैम्प्टी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मृतक नवजात के डीएनए सैंपल ले लिए हैं। इस मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस को सूचना मिली है कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद ही एक आरोपित गुजरात चला गया था। ऐसे में पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए गुजरात भेजी गई है। पुलिस आरोपित पुलिस जवान की भी तलाश में जुटी हुई है।

पीड़िता को किया डिस्चार्ज

जिला अस्पताल कोरोनेशन में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जन संपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार किशोरी का स्वास्थ्य अब सामान्य हो गया था। जिसके चलते कुछ दवाएं एवं परहेज बताकर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने नाराजगी जताई थी।

13 सितम्बर को दिया था नवजात को जन्म

कैम्प्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बीते 13 सितंबर को देहरादून के एक अस्पताल में एक नवजात को जन्म दिया। इसकी सूचना देहरादून पुलिस ने कैम्प्टी पुलिस को दी। जिसके बाद कैम्प्टी थानाध्यक्ष विनोद शर्मा ने अस्पताल टीम भेजकर मामले की जांच की।

दो युवकों ने किया था दुष्कर्म

जांच में किशोरी के स्वजनों ने बताया कि किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। इनमें से युवक नरेश निवासी ग्राम खसौसी नैनबाग और नीतेश नौटियाल निवासी ग्राम मरोड़ नैनबाग के खिलाफ कैम्प्टी शामिल हैं। इनमें से नीतेश नौटियाल उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है, जिसकी नियुक्ति अभी हरिद्वार जिले में है। कैम्प्टी थानाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि मृतक नवजात का डीएनए सैंपल ले लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएनए जांच से पता चलेगा मृतक नवजात का जैविक पिता कौन

पुलिस ने मृतक नवजात का डीएनए सैंपल ले लिया है। अब दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद उनके भी डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किशोरी ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसका जैविक पिता कौन है? पुलिस की मानें तो सात माह पहले दोनों आरोपित किशोरी के संपर्क में थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *