हल्द्वानी : नवंबर का पहला पखवाड़ा बीत गया है। तापमान में गिरावट का सिलसिला चल पड़ा है। रात के साथ अब दिन का तापमान भी लुढकने लगा है।

बुधवार को चंपावत सबसे ठंडा रहा। चंपावत में रात का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो दिन का पारा 20 डिग्री से नीचे रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय पाला पडऩे की शुरुआत होने लगी है।

मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट होने लगी है। सर्वाधिक तापमान पंतनगर में दर्ज हुआ। बुधवार को यहां तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख स्थानों का दिन व रात का तापमान
हल्द्वानी 26.7 14.8

नैनीताल 16.2 10.6

पंतनगर 27.8 11.0

मुक्तेश्वर 17.9 8.5

अल्मोड़ा 23.7 4.0

बागेश्वर 26.2 9.3

चंपावत 19.2 3.9

पिथौरागढ़ 21.0 8.5

अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान में आमतौर पर आसमान साफ बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड जारी रहेगी। फिलहाल अगले चार से पांच दिन तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नवंबर आखिरी सप्ताह में तापमान में कमी आने लगेगी। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसान भाई इस समय गेहूं की बुआई कर सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *