चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में 10419 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। ऑनलाइन और ऑफलाइन को मिलाकर पंजीकरण का आंकड़ा 22 लाख पार हो चुका है।

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा आगाज हो जाएगा। इसके बाद दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्ग के प्रवेश द्वार हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर व विकासनगर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले गए हैं, लेकिन पहले दिन पंजीकरण करने वालों की संख्या सीमित होने के कारण पूरे काउंटर नहीं खुले।

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर पंजीकरण काउंटर बढ़ाए जाएंगे। हरिद्वार में 3940, ऋषिकेश में 6477, विकासनगर में दो यात्रियों ने पंजीकरण कराया। जबकि 20 मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक 21,92,031 तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *