पिथौरागढ़। वर्षा और बर्फबारी के बाद सीमांत जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है। सभी चोटियां बर्फ से लकदक हैं। सभी सीमा मार्ग बंद हैं।
थल-मुनस्यारी, तवाघाट -लिपुलेख, सोबला- दारमा, धापा -मिलम मार्ग बंद हैं। थल -मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि से पातलथोड़ तक बर्फ लोडर मशीन से हटाई जा रही हैं। अपरान्ह तक मार्ग खुलने के आसार हैं।
लिपुलेख, मिलम और दारमा मार्ग के जल्दी खुलने के आसार नहीं हैं। मुनस्यारी में गुरुवार सुबह से वाया मदकोट, जौलजीबी मार्ग से वाहन चल रहे हैं। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट है। लोग गुनगुनी धूप का आंनद ले रहे हैं।
