कांग्रेस की प्रस्तावित रैली में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। राजभवन घेराव कूच से पहले प्रदेश प्रभारी शैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एक साथ मंच पर दिखे। राज्यपाल आवास कूच के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार सामग्री लगाई गई थी, लेकिन आज सुबह इन्हें हटा दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि सरकार आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश में लगातार सामने आई अपराध की घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज सोमवार को कांग्रेस ने विशाल रैली निकाली। वरिष्ठ नेता हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत समस्त विधायक और वरिष्ठ नेता रैली में पहुंचे। सराकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गई। पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान किया लागू कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। जहां से रैली निकलेगी वहां रूट डायवर्ट किया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। जब रैली कनक चौक पर पहुंचेगी तो पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले यातायात को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा। रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। इसके अलावा घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली ओरियंट चौक से आगे निकलेगी तो ग्लोब चौक से यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा। रैली के पीछे कोई भी यातायात नहीं भेजा जाएगा। रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा। साथ ही एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जाएगा। इस यातायात को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजा जाएगा। रैली दिलाराम चौक पास करेगी तो कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले यातायात को पथरियापीर, नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *