हरिद्वार। बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में बुधवार सुबह ऊर्जा निगम की एक विजिलेंस टीम छापेमारी करने गई थी।
दो-तीन घरों में छापेमारी के बाद ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को घेर लिया। इस दौरान टीम से हाथापाई भी की गई।
पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल बीच-बचाव कराते हुए हंगामा शांत कराया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी में है। थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
