बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने फैसला लिया है कि अब बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत बीकेटीसी के अधीन 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसको लेकर अब सीएम धामी का बयान सामने आया है।

सीएम धामी ने कहा कि देखते हैं बोर्ड क्या फैसला लेता है। हम कानून, एक्ट और पौराणिक परंपराओं की स्टडी करेंगे, उसके बाद फैसला लेंगे।

मांस-मदीरा पर लगे प्रतिबंध- आशा नौटियाल
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। पिछले साल मैंने कहा था कि केदारनाथ इलाके में शराब और मांस के इस्तेमाल पर बैन लगना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उन पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *