देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ओवरटेक करने को लेकर कार सवार दो युवकों में विवाद हो गया।

इस दौरान हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

दून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे हमें कंट्रोल रूम से जौहरी गांव में दो गाड़ियों के बीच ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद की जानकारी मिली। इस दौरान दौरान गोलीबारी हुई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। अब हमें सूचना मिली है कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है और इसमें शामिल गाड़ी, साथ ही उसमें मौजूद लोगों की जांच की जा रही है। मामले में जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है और ग्रामीण इलाकों सहित कई पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है, ताकि इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *