ऋषिकेश। ढालवाला में एक वर्कशॉप में आग लग गई। वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम चल रहा था। अचानक चिंगारी निकली और दुकान में आग लग गई।
लपटें दूर तक नजर आने लगी। पास में सीएनजी पंप और एक बैंक भी है। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इंस्पेक्टर मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
