रुद्रपुर। ग्राम छतरपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग से लाखों का माल स्वाहा हो गया। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के तीन वाहनों के साथ ही बजाज, अशोका लीलेंड व महेंद्रा के अग्निशमन वाहन भी कंधे से कंधा मिला कर आग को बुझाने में लगे रहे।

गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे छतरपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर अग्निशमन विभाग के तीन वाहन आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

आग पर काबू पाने के प्रयास में छह वाहन 

परंतु आग के विकराल रूप काे देखते हुए जब उनके प्रयास नाकाफी दिखाई दिए तो मौके की नजाकत को देखते हुए आग के आबादी की तरफ फैलने की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने तत्परता से अशोक लीलेंड, बजाज व लालपुर स्थित महेंद्रा एंड महेंद्रा ट्रैक्टर्स के अग्निशमन वाहन भी अग्निशमन विभाग के सहयोग के लिए पहुंच गए।

छह वाहन लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने मौके पर पहुंच कर अग्निशमन कर्मियों की हौंसला अफजाई की। अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *