पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के ग्राम बमनगांव क्विटी निवासी हरीश चंद्र द्विवेदी के पुत्र अमित द्विवेदी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर उप जिलाधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है, जिसको लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

परिवार को शुभकामनाएं दीं
अमित की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान शांति द्विवेदी, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश द्विवेदी सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें और परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

महज 24 वर्ष की आयु में अमित द्विवेदी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

इससे पूर्व वे उत्तराखंड में क्लर्क, वीपीडीओ, पटवारी तथा वर्तमान में सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *