पिथौरागढ़। सिक्किम में बलिदान जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। बलिदानी के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटी जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गनकोट गांव निवासी 27 वर्ष की बीते दिनों सिक्किम में हिमसखलन की चपेट में आने से मृत्यु हो गईं थी।
जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह दस बजे के आसपास गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा वातावरण गमगीन को गया।
बलिदानी के घर पर भारी संख्या में लोग जुटे। बलिदानी जवान की अंतिम यात्रा निकली गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
