हल्द्वानी। रामपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में नकाबपोश चोरों ने दो डाक्टरों के बंद घर खंगाल लिए। ताला तोड़ अंदर घुस नकदी, जेवर और अन्य जरूरी सामान पार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मंगलवार रात के ब्लाक में रहने वाले डाक्टर समीर पांडे और प्रेरणा चमोली घर लौटे तो देखा कि आवास के ताले टूटे पड़े हैं। अलमारी, बेड समेत अन्य चीजें बिखरी पड़ी थी। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। वहीं, मामले में लिखित तहरीर मिलने के बाद साफ हो पाएगा कि किस डॉक्टर के घर से कितना सामान पार हुआ है। वहीं, घटना ने सरकारी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
