नाचनी। रामगंगा नदी पर नाचनी के निकट नया बस्ती से रसियाबगड़ तक बनी झील से नदी का प्रवाह सुचारु करने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कार्य आरंभ कर दिया है गया है। स्थल पर बड़ी लोडर मशीन तैनात कर कार्य चल रहा है।
रामगंगा नदी पर विगत नौ वर्ष पूर्व से हरड़िया नाले के कटाव से मलबा जमा होने पर नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। जिसके चलते यहां पर नया बस्ती के पास से रसियाबगड़ तक झील बनी है।
नया बस्ती के पास से रसियाबगड़ तक बनी झील
प्रतिवर्ष सिंचाई विभाग द्वारा चैनेलाइज किया जाता है इस वर्ष मानसून काल तक चैनेलाइज का कार्य नही होने से झील का आकार बढ़ गया था। जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है। बीते दिनों जिलाधिकारी आशीष भटगाई के निर्देश पर तहसीलदार तेजम ने सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ झील का निरीक्षण कर तत्काल चैनेलाइज के निर्देश दिए थे।
निर्देश के अनुपालन में सिंचाई विभाग द्वारा चैनेलाइज का कार्य आरंभ कर दिया गया है। विभाग द्वारा बड़ी लोडर मशीन तैनात कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अभी तक रामगंगा नदी का जलस्तर अधिक नहीं बढ़ा है, क्योंकि नदी के उदगम स्थल नामिक ग्लेशियर से लेकर नाचनी तक वर्षा का औसत सामान्य रहा है। जिसके चलते झील का जलस्तर सामान्य बना है। इधर चैनेलाइज होने के बाद प्रवाह सामान्य होने पर लोगों को राहत मिलेगी ।
