नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।

सेवादल संभालेगा व्यवस्था
कांग्रेस सेवादल को छात्रों की मदद के लिए तैयार किया गया है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम स्थल तक वह पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की कमी भी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।

सिर्फ पंजीकृत छात्रों को मिलेगा पंडाल में प्रवेश
महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ संवाद करने के लिए लोगों में जिज्ञासा है। इसलिए 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब इनमें से कितने लोग पंडाल में पहुंचेंगे यह देखना होगा। हालांकि यह तय है कि पंडाल में पंजीकरण कराने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसे में हेल्प डेस्क भी वहीं पर बनाई जाएगी और क्यूआर भी लगाए जाएंगे ताकि छात्र कार्यक्रम स्थल पर भी अपना पंजीकरण कर सकें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *