हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद इन्हें जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला
मुखानी में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को बहन बाजार सामान लेने गई थी। उसकी उम्र 17 वर्ष है। इस बीच गौरव जोशी बहन के पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह है आरोप
आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने अपने दोस्त सुमित रौतेला को बुला लिया। उसने भी बहन से दरिंदगी की। इसके बाद दोनों बहन को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब वह लौटी तो उसे रोता देख स्वजन ने पूछताछ की। इस पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि मेडिकल के बाद छात्रा को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *