विकासनगर में हटाया गया अतिक्रमण

विकासनगर: शक्ति नहर किनारे अवैध रूप से बसी बस्तियों पर दूसरे दिन सोमवार को भी बुलडोजर चला। पहले दिन टीम ने 350 कच्चे पक्के निर्माण ध्वस्त किए थे। दूसरे दिन डाक पत्थर और नवाबगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे लोगों के मकान पर जेसीबी चली। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ ही अधिकारियों और ड्रोन की निगरानी में कार्रवाई की जा रही है।

करीब 600 अवैध कब्जों पर लगाया लाल निशान
अवैध कब्जे हटाने को पीएसी, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस बल तैनात रखा। एडीएम, एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर, यूजेवीएनएल अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में अवैध कब्जे ध्वस्त कराए। बता दें कि यूजेवीएनएल ने करीब 600 अवैध कब्जों पर लाल निशान लगाया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *