देहरादून: अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को आम दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। दोनों धामों के कपाट खोलने की प्रक्रिया तड़के से शुरू हो गई है।
अक्षय तृतीया पर्व पर शनिवार को गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:35 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:41 बजे खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं इसके साथ ही आज यानी 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का श्रीगणेश भी हो जाएगा।