देहरादून: दून में मूसलधार वर्षा का क्रम कुछ देर के लिए थम गया है। शुक्रवार 14 जुलाई की सुबह देहरादून में हल्‍के बादल छाए रहे और धूप खिल आई। वहींं गुरुवार देर रात तेज गर्जन के साथ बारिश हुई।

छह दिन से हो रही लगातार वर्षा से दून में जन-जीवन प्रभावित था, गुरुवार को दोपहर बाद धूप खिलने से कुछ राहत महसूस की गई। दून में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक 70 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारु
केदारनाथ धाम में धूप खिली हुई। हालांकि रुद्रप्रयाग जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। गौरीकुंड हाईवे रुद्रप्रयाग से 20 किलोमीटर आगे सिल्ली में अवरुद्ध है। केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु है। वहीं चमोली में भी मौसम खराब बना हुआ है। बादल छाए हुए है। राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर से बदरीनाथ तक यातायाता हेतु सुचारु है। यात्रा जारी है।

उत्तरकाशी में पिछले पांच दिनों से लगातार वर्षा के बाद शुक्रवार को चटक धूप खिली। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह के दौरान करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल आवाजाही करने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब चार दिन बाद खुलेंगे स्कूल
दून में अब चार दिन के बाद मंगलवार को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। लगातार हो रही वर्षा और अलर्ट के मद्देनजर आज व कल एक से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। रविवार का अवकाश के बाद सोमवार को हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *