उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट के पास राजमार्ग भारी भूस्खलन और बोल्डर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया है। राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी से पत्थरों का गिरना जारी है। जिसके कारण राजमार्ग के दोनों और यातायात को रोका गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन के रुकने के बाद ही राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य शुरू हो पाएगा। डाबरकोट में पिछले 10 दिनों के बाद फिर से भूस्खलन सक्रिय हुआ है।