रुड़की। लंढौरा कस्बे में भिखारी महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने धारा सिंह को बरेली से हिरासत में लिया है। बताया गया है की धारा सिंह भिखारी को भीख मांगने वाली रिक्शा किराए पर देता था भिखारी महिला पर रिक्शा के सात हजार रुपए बकाया थे। महिला उधार की रकम नहीं दे रही थी। इस बात से नाराज होकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या की थी। इस मामले में पुलिस प्रेस वार्ता कर जानकारी देगी।
