हरिद्वार। रेल यात्रियों की सुविधा की दृष्टिगत रेलवे प्रशासन की ओर से दो ट्रेनों में स्लीपर क्लास के एक-एक एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। देहरादून से वाया हरिद्वार संचालित गाड़ी संख्या 14318 इंदौर एक्सप्रेस में दो सितंबर जबकि गाड़ी संख्या 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस में 05 सितंबर को यह व्यवस्था रहेगी।
